24.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

खूंटी लोकसभा के लिए मतदान जारी, लोगो में भारी उत्साह

Report : Shahid Khan/Sandeep Mishra/Ibrar Gaddi/Balbhadra Baraik

Loksabha Election 2024 Khunti

खूंटी लोकसभा के लिए कुल 6 विधनसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हैं जिसमें लोगों का अपने मत का प्रयोग करने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लोग कड़ी धूप में भी लाईन लग कर मत दे रहे हैं, आपको बता दे कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में खूंटी जिला के खूंटी और तोरपा विधानसभा, सिमडेगा जिले का सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा, खरसावा ज़िले का खरसावां विधनसभा और रांची ज़िले का तमाड़ विधानसभा को मिलाकर कुल 6 विधनसभा क्षेत्र में मतदान जारी है….

अर्जुन मुंडा जो भाजपा से खूंटी लोकसाभा के प्रमुख प्रत्याशी है ने भी अपनी पत्नी संग खरसावां में अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया।

सिमडेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा मतदान केंद्र संख्या -163 पहुंच लोकतंत्र की इस माह पर्व में वोट कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने का अपील किया।

पहाड़ों से घिरे नक्सल प्रभावित बूथों का रांची एसएसपी ने किया निरक्षण,खूंटी लोकसभा के तमाड़ विधानसभा (रांची ज़िला)के जारगो बूथ संख्या 288 में एसएसपी ने किया निरक्षण इस इलाके में मोबाइल नेटवर्ट तक की सुविधा नही होने की वजह से वायरस एंटिना लगाया गया…

पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक विमला प्रधान में किया मताधिकार का उपयोग

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के दादाजी सह भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना में कार्य कर चुके पूर्व सैनिक जुवेल डुंगडुंग ने हॉकी बूथ करंगागुड़ी में सबसे पहला मतदान किया

सिमडेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा मतदान केंद्र संख्या -163 पहुंच लोकतंत्र की इस माह पर्व में वोट कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए शत प्रतिशत मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट करने को कहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles