झारखंड में तीन दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

0
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

तीन दिनों तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में रांची समेत दक्षिणी झारखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य में कई जगहों पर वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने सावधान रहने की अपील की है। बंगाल की खाड़ी में होने वाले बदलाव के कारण राज्य में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राज्य में गढ़वा, खूंटी, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और प. सिंहभूम में बारिश हो सकती है जबकि 15 को संताल और और कोल्हान को दो जिलों को छोड़ पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here