तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत फिल्ड भ्रमण सह किसान गोष्ठी का आयोजन…
भरनो गुमला : भरनो प्रखंड अंतर्गत ग्राम बटकुरी में कृषि विभाग के तत्वाधान तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन किसानो को फिल्ड भीजिट कराया गया। फील्ड विजिट में मुख्य रूप से मिट्टी जांच के लिए सैंपल का उठाव की विधि बताई गई एवम पोषक तत्व किस प्रकार से बढ़ाया जाए उसकी जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई।
जैविक खेती बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन
भरनो कृषि विभाग के द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन लगातार किया जा रहा है । इसमें मुख्य रूप से रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को बतलाया गया एवम रासायनिक खाद का उपयोग करने से जमीन पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जैविक विधि से कंपोजिट खाद बनाने हेतु किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्य कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा किया गया।तथा जैविक कीटनाशक बनाने की सरल विधि किसानों को बतलाई गई। कृषि विभाग के सहायक प्रबंधक रोहित कुजूर, अकय अनमोल कुजूर, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवम किसान मौजूद रहे।

