अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती में जतरा का आयोजन…
भरनो गुमला : भरनो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जोरको डीपा में अमर शहीद वीर बुधु भगत 233वी जयंती के अवसर पर जतरा का आयोजन किया गया। शहीद वीर बुधु भगत कोल विद्रोह के अगुवा कार रहे। 1792 में वीर बुधु भगत का जन्म रांची जिला के सिलगाई में हुआ था। 1932 में पहली आजादी की लड़ाई अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ में अमर शहीद वीर बुधु भगत कोल विद्रोह कर आजादी की लड़ाई का बिगुल फुके थे। उस समय अंग्रेजी हुकूमत में एक हज़ार का इनाम उनके ऊपर में घोषित किया था आज अंग्रेजी हुकूमत के यह हाथ नहीं आए थे अंत तक लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए। आज उन्हें वीर बुद्ध भगत के गौरवशाली इतिहास को याद कर उनके जयंती के अवसर पर भरनो जोरको डीपा में उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । साथ ही जतरा में विभिन्न तरह के संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सम्मिलित हुए अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, 21 पड़हा अध्यक्ष लधुवा उरांव, पूर्व उप प्रमुख एतवा उरांव, मुखिया सुकेश उरांव,ग्राम प्रधान ललित उरांव,राजेंद्र उराव, समशाद खान का जतरा समिति के सदस्यों द्वारा गमछा बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जतरा समिति के अध्यक्ष रंजीत उरांव, उपाध्यक्ष चरवा उरांव, सचिव अनिल उरांव, उपसचिव संतोष उराव, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत उरांव का योगदान सराहनीय रहा।




