25.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
spot_img

मुख्यमंत्री के करीबियों पर ई डी की छापेमारी

Ranchi ED Raid : नए साल के शुरुआत में ही झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को सातवां समन भेजकर झारखंड की राजनीति को पूरी तरह से गर्म कर दिया है। वहीं, बुधवार को सुबह-सुबह ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर खलबली मचा दी है। रांची में ईडी की दबिश देखने को मिल रही है। एक साथ आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ईडी की छापामारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर, सत्ता के बहुत ही करीब रहने वाले रातू रोड स्थित रौशन कुमार व अन्य के ठिकानों पर ईडी की रेड शुरू हो गई है। अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी रांची, बंगाल और राजस्थान में 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है। सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास में भी रेड पड़ी है। झारखंड में ये ईडी की बहुत ही बड़ी कार्रवाई है। सीएम के प्रेस सलाहकार के यहां छापेमारी से पूरे झारखंड में खलबली मच गई है। कोलकाता के अभय सरौगी के यहां भी छापेमारी की जा रही है। हजारीबाग के डीएसपी राजेंद्र दुबे के यहां भी छापेमारी चल रही है। अवधेश कुमार के यहां भी रेड पड़ी है।

इनके यहां पड़ी छापेमारी

  • अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू (झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार)
  • आईएएस और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव (राजस्थान, साहिबगंज)
  • आर्किटेक्ट बिनोद कुमार
  • खोदनिया ब्रदर्स (साहिबगंज)
  • पप्पू यादव (पूर्व विधायक देवघर)
  • डीएसपी राजेंद्र दुबे (हजारीबाग और अन्य स्थान)
  • अभय सरावगी (कोलकाता)
  • सिपाही अवधेश कुमार

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का मकान..!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles