26.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Ranchi:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों में चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें।
मौके पर सत्ता पक्ष के मंत्रीगण एवं विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles