26.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

दो वरिष्ठ राजनेता की पत्नी का निधन, CM हेमंत ने जाकर शोक व्यक्त किये

Shahid Khan/Police Public Reporter/Godda_Dumka_Ranchi

आज झारखंड के दो दिग्गज राजनेता की धर्मपत्नी का निधन हो गया हैं.

एक झारखंड के वरिष्ठ राजनेता फुरकान अंसारी जो गोड्डा से सांसद भी रह चुके हैं इनकी पत्नी मुस्तरी खातून का लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बाद आज देर रात सुबह करीब 2 बजे निधन हो गया. आपको बता दे अभी इनके पुत्र इरफान अंसारी झारखंड सरकार मे मंत्री के रूप मे कार्य कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ० इरफान अंसारी की माता एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी की धर्मपत्नी मुस्तरी खातुन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज मंत्री डॉ० इरफान अंसारी के मधुपुर स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत मुस्तरी खातुन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मंत्री डॉ० इरफान अंसारी एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दुःख की इस घड़ी में उनका ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मंत्री इरफान अंसारी की माता जी का निधन, सी एम ने शोक जताया

वही दूसरी तरह झारखंड के वरिष्ठ राजनेताओं मे एक स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा का भी निधन हो गया.


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक- सह- 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे आज अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक- संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles