26.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

अनुराग गुप्ता ने डी जी पी झारखंड का पदभार ग्रहण किया

Shahid KKhan/Police Public Reporter

आज दिनांक-26.07.2024 को अनुराग गुप्ता, भा०पु० से० के द्वारा अजय कुमार सिंह, भा०पु० से०, तत्कालीन महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची से पुलिस मुख्यालय में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड का पदभार ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, भा०पु०से०, को अनुराग गुप्ता, भा०पु०से०, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड एवं पुलिस मुख्यालय में उपस्थित सभी वरीय एवं कनीय पदाधिकारियों के द्वारा विदाई दी गयी।

अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने अपने संबोधन में राज्य की जनता के प्रति अपनी प्राथमिकतायें गिनाते हुये अपराध, विधि-व्यवस्था संधारण, आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना एवं पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करना, जिसमें पुलिस की बहाली, उनकी प्रोन्नति, समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने संगठित अपराध, साईबर काईम, नशीले पदार्थों, महिलाओं के विरूद्ध किये जाने वाले अपराधों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने को अपनी प्राथमिकता बताई। थानों की पुलिसिंग, पुलिस थानों में आम जनता के साथ पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अच्छे व्यवहार, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन, बुजुर्ग, कमजोर एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने को अपनी उच्चतम प्राथमिकता बताई।

पदभार ग्रहण के दौरान आर०के० मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, विद्युत वितरण, डॉ० संजय आनन्द राव लाट्कर अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, प्रिया दुबे, अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु०, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक, राँची प्रक्षेत्र, राँची, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पंकज कम्बोज, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, अन्नेपु विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, अनुप विरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, द०छो०क्षेत्र, राँची, कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, नौशाद आलम, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles