25.8 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
spot_img

इंदरजीत सिंह बने इंडियन यूथ कांग्रेस(आउटरीच सेल ) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

समाजसेवी, कांग्रेस के युवा नेता,एन.एस.यू.आई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को इंडियन यूथ कांग्रेस (आउटरीच सेल ) का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदरजीत सिंह के काम , ईमानदारी एव मेहनत को देखते हुए इंडियन युथ कांग्रेस आउटरीच सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के विधायक अधिवक्ता चांडी ओमेन जी ने लेटर निकाल कर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।विदित हो कि 13 साल से छात्र राजनीति कर रहे इंदरजीत सिंह 2009 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े एवं लगातार 13 सालों तक छात्र संगठन एन.एस.यू.आई एव कामगार कांग्रेस के लिए काम किया। इंदरजीत सिंह ने रांची यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग सिविल से बी.टेक एव एम.टेक किया है। उनके पिताजी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है। आज पूरे झारखंड में इंदरजीत सिंह ने अपने काम से नाम बनाया है।

इंदरजीत सिंह ने कहा की अब पूरे प्रदेश में हर वर्ग के युवाओं को अपने टीम में जोड़ेंगे और एक नाम पहचान दिलवायंगे एव कांग्रेस के हाथों को और मजबूत करंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, ग्रामीण विकास मंत्री आलम गिर आलम जी, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जी,सांसद एव कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा जी, पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय जी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, मार्केटिंग बोर्ड आयोग के अध्यक्ष रविंदर सिंह, आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू, झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह जी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप जी, महागामा विधायिका दीपिका पांडेय जी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद जी,प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव,बिनय सिन्हा दीपू, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी, युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह जी ,आउटरीच सेल के कॉर्डिनेटर कुलदीप बन्ना, आशुतोष जी, हटिया दुर्गा पूजा अध्यक्ष नंदन यादव, जगरनाथनगरिये दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह, युवा रांची रामनवमी अध्यक्ष नंदकिशोर चंदेल, एव कांग्रेस के वरिष्ट पदाधिकारी गण ने बधाई एवं आशीर्वाद दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles