31.7 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
spot_img

भारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची रांची, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर सभी उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चल रही है समीक्षा बैठक

राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रस्तुत कर रहे हैं अपने-अपने जिले का प्रेजेंटेशन

हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में “चुनाव प्रश्न बैंक” का किया गया विमोचन

झारखंड में चुनाव कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक के उपयोग का हुआ प्रतीकात्मक शुभारंभ

“मैं भारत हूं” गाने के स्थानीय कुड़ुख, संथाली, मुंडारी, हो व खड़िया भाषा के संस्करण को किया गया लॉन्च

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम रांची पहुंची है। यहां आज शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है। सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई इस समीक्षा बैठक के देर शाम तक चलने की उम्मीद है।


भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त श्री नितेश कुमार व्यास एवं उप चुनाव आयुक्त श्री मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार की मौजूदगी में सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण समीक्षा बैठक आरंभ होने से पूर्व झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार की गई “चुनाव प्रश्न बैंक” नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के हाथों किया गया। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है। वहीं निर्वाचन आयोग के जागरूकता गीत “मैं भारत हूं” के झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किए गए इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय द्वारा तैयार किये जा रहे “इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम” नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के उपयोग के लिए तैयार किए गए विशेष आईटी टूल को भी लॉन्च किया गया साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया।


झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है जिस पर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से समीक्षा की जा रही है एवं आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles