25.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
spot_img

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंकलुसिव अलाइंस ) की हुई अहम बैठक

RANCHI – आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल  इंक्लूसिव अलाइंस ) की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष -सह- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
    उक्त बैठक में आसन्न डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

*_हर बूथ को मजबूत करें_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बेबी देवी प्रत्याशी होंगी।  उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए आई .एन. डी. आई . ए. में शामिल और हमारे सहयोगी बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट जाएं।  बूथों पर अपनी मजबूत उपस्थिति से हम अपने प्रत्याशी की जीत को और भी पक्की करेंगे।

*_सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं_*

  झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- सह -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और विपक्ष की साजिशों से मतदाताओं को अवगत कराएं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देना है।
मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री हफीजुल हसन, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) विधायक सुदिव्य कुमार “सोनू”, सरफराज अहमद, दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झा.मु.मो. केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झा.मु.मो. के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यश् सिन्हा, सी.पी.आई.(एम एल)के प्रदेश सचिव जनार्दन प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, झा.मु.मो. के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, राजद के गिरिडीह जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित झा.मु.मो., कांग्रेस, राजद, जदयू, सी.पी.आई. के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles