175 साल पुराना बड़ा तालाब अब पर्यटन स्थल के रूप ले सकता है..!

0

रांची अवस्थित बड़ा तालाब को पर्यटक स्थल के रूप (श्रेणी-बी) में अधिसूचित करने की अनुशंसा

उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद्, राँची की आहूत बैठक की गई।

बैठक में माननीया सांसद राज्यसभा, माननीया महापौर, राँची नगर निगम, राँची, माननीय सांसद / माननीय विधायक एवं अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।

  • जिला पर्यटन संर्वधन समिति की बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम रांची अवस्थित बड़ा तालाब को श्रेणी-बी में शामिल करने हेतु चर्चा की गई।

बड़ा तालाब के संबंध में समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि यह तालाब रांची की एक पौराणिक धरोहर है, जो राँची शहर के मध्य भाग में अवस्थित है।

यह तालाब करीब 175 वर्ष पूराना है तथा रांची के अधिकतर लोगों की इससे आस्था जुड़ी हुई है। बड़ा तालाब के मध्य भाग में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का एक विशालकाय मूर्ति अधिष्ठापित है।

राँची अवस्थित बड़ा तालाब को विशेष परिस्थिति एवं लोकहित में इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय महत्व अन्तर्गत श्रेणी-बी में शामिल करने का अनुरोध किया जाता रहा है। उक्त वर्णित स्थिति में समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से रांची अवस्थित बड़ा तालाब को पर्यटक स्थल के रूप (श्रेणी-बी) में अधिसूचित करने की अनुशंसा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here