21.4 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

डोरंडा ईदगाह एवं अन्य जगह 100 पौधे लगाए गए


—डोरंडा ईदगाह से पौधरोपण का शुभारंभ—

रांची प्लांटेशन ग्रुप(ए यूनिट ब्लड ऑर्गनाइजेशन लहू बोलेगा) के सहयोग से वन विभाग रांची के द्वारा 20 जून से रांची के दर्जनों स्थलों में पौधरोपण स्थल निरीक्षण के बाद आज डोरंडा ईदगाह से पौधरोपण का शुभारंभ आईएफएस सह इंजीनियर श्रीमान श्रीकांत वर्मा,डीएफओ,रांची श्रीमान आईएएस आदित्य पांडेय,सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी,रांची श्रीमान जी.एन. यादव,एसीएफ,वन विभाग,रांची श्रीमान राजेश कुमार,रेंजर,रांची वन विभाग सूफ़ी मौलाना सयैद अलकमा शिबली,ईमाम,डोरंडा ईदगाह,फ़ादर जस्टिन तिर्की,निदेशक, सत्यभारती, रांची अनवर खान,अध्यक्ष, डोरंडा ईदगाह सह डोरंडा क़ब्रिस्तान, रांची,ज़ुबैर खान,महासचिव, डोरंडा ईदगाह सह डोरंडा क़ब्रिस्तान, रांची एवं सहयोगी नदीम खान,संस्थापक,लहू बोलेगा, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,संयोजक एवं साज़िद उमर,काफिल गद्दी,इम्तियाज सोनू रांची प्लांटेशन ग्रुप के द्वारा हुआ।

सभी अतिथियों ने आपने हाथों से एक- एककर पौधरोपण किया।
डीएफओ रांची श्रीकांत वर्मा जी एवं आईएएस आदित्य पांडेय जी ने कैंपस का भ्रमण भी किया।

डोरंडा क़ब्रिस्तान कमेटी ने डीएफओ रांची से अपील की इस कैंपस में कुछ सूखे पेड़ो का हटा दिया जाए एवं कैंपस में पौधरोपण हुए पौधे में सुरक्षा कवच भी लगवा दिया जाए।
डीएफओ ने आश्वस्त किया।

आज डोरंडा ईदगाह एवं डोरंडा ईदगाह, सहित ख़्याजा ग़रीब नवाज़ मदरसा में कुल 100 पौधरोपण किया गया।

पौधों में नीम,करंज,महुगुणी,आम,प्लूटोफॉर्म, गुलमोहर,कनक चम्पा,जतरंडा,पीपल आदि पौधे लगभग 8 फीट से अधिक एक साल के ऊपर के पौधे लगाएं गए।

पौधरोपण पर ईदगाह कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों को लड्डू खिलाया गया। लहू बोलेगा के द्वारा रक्तदान-महादान पर जनजागरुकता लिटरेचर दिया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम पूरे बरसात भर रांची के शहरी और रांची के आसपास के क्षेत्र में किया जाएगा।

जिसमें क़ब्रिस्तान, मसना,चर्च कैंपस, ईदगाह,मस्ज़िद, मदरसा, हॉस्पिटल, स्कूल,कॉलेज,कॉलनी,मैदान जैसे उपयुक्त जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।

आज के पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग रांची के वनपाल मनीष कुमार गुप्ता,अजय कुमार गुप्ता,जॉनी चीतपाल एक्का सहित
डोरंडा ईदगाह सह डोरंडा क़ब्रिस्तान कमेटी के कोषाध्यक्ष आशिफ इक़बाल,आरिफ़ जमाल, सरफ़राज़ सम्पा गद्दी, शहीद गद्दी,निज़ाम गद्दी,फ़िरोज खान,रांची प्लांटेशन ग्रुप के इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,साज़िद उमर,काफिल गद्दी,इम्तियाज सोनू,नसीम खान आदि शामिल थे।

—रांची प्लांटेशन ग्रुप—-
(A यूनिट ऑफ़ रक्तदान संगठन लहू बोलेगा)
संयोजक,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास एवं नदीम खान संस्थापक द्वारा जारी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles