1 करोड़ 92 लाख लड़किया बिन ब्याही मां बनी..!

0

Non Married Mother In China : भारतीय समाज या दुनिया के किसी भी समाज में लड़के या लड़की के लिए शादी एक सबसे अहम रिश्ता और पल होता है। लेकिन वर्तमान समय में लड़कियां शादी से भाग रही है या ये कहे की लड़किया शादी करना ही नहीं चाहती हैं, जिसकी वजह से बिन ब्याही मां बनने का चलन बढ़ता जा रहा है। इस चलन में दुनिया में चीन भी शामिल है, जहा महिलाएं शादी करना पसंद नहीं करती।
एक मीडिया रिपोर्ट के की माने तो, चीन में लगभग एक करोड़ 92 लाख लड़किया सिंगल मदर अर्थात बिन ब्याही मां हैं। चीन में बिन ब्याही मां का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। चीन की एक लड़की बिन ब्याही मां बनना चाहती थी, लेकिन चीन के कानूनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकती थी। इसलिए अमेरिका और रूस जाकर आईवीएफ की मदद से बेटियों को जन्म दी।
ये लड़की ऐसी अकेली लड़की या महिला नहीं हैं, चीन में बिन ब्याही मां बनने का चलन का कफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब परिवार नियोजन से जुड़ों फैसलों पर अधिक नियंत्रण और मानदंडों को दोबारा परिभाषित करने पर जोर दे रही हैं।
चीन में परंपरागत पारिवारिक तरीको को आदर्श माना जाता है। जिसकी वजह से लोग नए चलन को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन घटती जनसंख्या की वजह से चीन का कमजोर होना भी लाजिमी हैl

चीन में घटती जनसंख्या की वजह से इस मामले को लेकर राज्य अब सख्त रूख के बजाए नरम रुख अपना रहे हैं। चीन में बिन ब्याही मां बनने पर चीन के कई राज्यों और प्रांतों में सजा का दी जाती थी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था।


लेकिन चीन के चार प्रातों ने बीते साल बिन ब्याही मां से पैदा होने वाले बच्चों को निबंधन करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद अब बाकी राज्य भी इस तरह के निबंधन पर विचार कर रहे हैं। चीन में बिना शादी के मां बनने के पीछे की मुख्य वजह सुयोग्य जीवनसाथी न मिलना है। और अब लड़किया या महिलाएं जिम्मेदारियों से दूर भागना चाहतीं है या जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here