24.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

“विश्व आदिवासी दिवस” पर हेमंत सरकार का झारखंड में दो दिवसीय महोत्सव कल से

“झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023” में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में जनजातीय अर्थव्यवस्था, आदिवासी साहित्य, जनजातीय ज्ञान, मानवविज्ञान के अतीत और भविष्य आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सेमिनार के विषय

जनजातीय अर्थव्यवस्था : एक राष्ट्र के आर्थिक विकास में जितना महत्वपूर्ण योगदान शहरी अर्थव्यवस्था का होता है उतना ही जनजातीय अर्थव्यवस्था का भी होता है। इस सेमिनार में आर्थिक व्यवस्था के दोहरे उद्देश्यों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

प्रतिष्ठित वक्ता :

  1. डॉ. सी पी चंद्रशेखर
  2. डॉ. जयति घोष
  3. डॉ. अमित भादुरी
  4. डॉ. प्रवीण झा
  5. डॉ. अरुण कुमार
  6. डॉ. जीन ड्रेज़
  7. डॉ. बेला भाटिया
  8. डॉ. रमेश शरण
  9. डॉ. जया मेहता
    10 पी. साईनाथ

जनजातीय ज्ञान, मानवविज्ञान से जुड़ा अतीत और भविष्य : आदिवासी जीवन और उसके मूल्यों को समझने के लिए मानवविज्ञान से जुड़ा अतीत और भविष्य जानना आवश्यक है। इससे जुड़े मुख्य कारकों पर प्रकाश डाला जाएगा।

प्रतिष्ठित वक्ता :

  1. प्रो. टी. कट्टीमनी
  2. प्रो. एस एम पटनायक
  3. प्रो. सत्यनारायण मुंडा
  4. प्रो. विजय एस सहाय
  5. प्रो. एम.सी. बेहरा
  6. प्रो. पुष्पा मोतियानी
  7. प्रो. सुमहन बंदोपाध्याय
  8. डॉ. नरेश चन्द्र साहू
  9. डाॅ. पिनाक तरफदार
  10. डॉ. डैली नेली

आदिवासी साहित्य : सेमिनार में आदिवासी जीवन, रहन-सहन, परम्पराओं एवं सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्थाओं पर आधारित साहित्य के विषय पर भी चर्चा की जाएगी। जनजातीय समूह के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के सकारात्मक परिणामों पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।

प्रतिष्ठित वक्ता :

1.ममांग दाई

  1. प्रो (सेवानिवृत्त) मृदुला मुखर्जी
  2. प्रो. (सेवानिवृत्त) आदित्य मुखर्जी
  3. डॉ. राकेश बताब्याल
  4. प्रो. महालक्ष्मी रामाकृष्णन
  5. प्रो. वी. सेल्वाकुमार
  6. डॉ स्नेहा गांगुली
  7. डॉ. किशोर लाल चंदेल
  8. डॉ देव कुमार झाजं
    10 प्रो. रोमा चटर्जी

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शिबू सोरेन, अध्यक्ष राज्य समन्वय समिति सह सांसद, राज्यसभा एवं अध्यक्षता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे तथा इस उद्घाटन समारोह में सभी माननीय मंत्री, सांसद, विधायक की उपस्थिति में बुधवार 9 अगस्त 2023 को दिन के 1:00 बजे बिरसा मुंडा स्मृति विज्ञान, जेल चौक, रांची में आयोजित किया जा रहा है.

समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां कार्यक्रम तथा महोत्सव के दौरान कुछ इस प्रकार रहेंगी :

आदिवासी इतिहास, साहित्य, मानव शास्त्र आदि पर संगोष्ठीया

पैनल चर्चा

परिधान फैशन शो

आदिवासी व्यंजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम

कला, संगीत, शिल्प एवं प्रदर्शनी

राष्ट्रीय आदिवासी चित्रकला शिविर

आदिवासी फिल्म महोत्सव

इसी प्रकार झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के सभी मंत्री, सांसद एवम विधायक की गरिमामय उपस्थिति में बृहस्पतिवार 10 अगस्त को शाम 6:00 बजे बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल चौक रांची में आयोजित की जाएगी जिसमें भी समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां कार्यक्रम तथा महोत्सव के दौरान कुछ इस प्रकार रहेंगी :

आदिवासी इतिहास, साहित्य, मानव शास्त्र आदि पर संगोष्ठीया

पैनल चर्चा

परिधान फैशन शो

आदिवासी व्यंजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम

कला, संगीत, शिल्प एवं प्रदर्शनी

राष्ट्रीय आदिवासी चित्रकला शिविर

आदिवासी फिल्म महोत्सव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles