21.4 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

नाबालिग छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी से लौटने वक्त दोस्तो ने किया दुष्कर्म…! पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि शुक्रवार की रात जब वह एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी तभी पार्टी में ही शामिल चार लड़को ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर लड़की को सड़क पर हो फेंक कर भाग गया।

छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले चारों युवक जिसमें से दो नाबालिग हैं वह सभी छात्रा के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार और चेतन कुमार सिंह के अलावा दो नाबालिग लड़के शामिल हैं। इधर, छात्रा ने पुलिस को बताएं गए बयान में कहा है कि शुक्रवार की शाम वह अपने सभी चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में ही गई हुई थी।

बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी उस दौरान उसके मोहल्ले के चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे लेकिन अचानक एक सुनसान जगह पर वे चारो उसके साथ बदमाशी करने लगे।

जिसका विरोध करने पर चारों लड़के उसे पास के ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चारों मौके से फरार हो गए। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह वह शुक्रवार की देर रात अपने घर पहुची और अपने माता पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मां बाप अपनी बेटी को लेकर देर रात ही सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती थी ,क्योंकि वह उसके मोहल्ले में ही रहते थे उन्हीं में से एक का जन्मदिन भी था। मामला संज्ञान में आते ही सदर थाने की टीम ने शनिवार की सुबह तक दो नाबालिग सहित कुल चार को छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में धर दबोचा। शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा का मेडिकल जांच भी करवाया गया है। मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें निरुद्ध किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles