24.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
spot_img

कब और कहा होगी झारखंड में बारिश, जानिए….

14 July PPR Live India
रांची : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से कई जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई 2023 के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस वक्त मानसून ट्रफ जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट होते हुए अरुणाचल प्रदेश और असम से गुजर रहा है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड राज्य के लिए मौसम की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग की माने तो, 15 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा पलामू, गढ़वा और चतरा में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने के भी संभावना
हैं।

रांची के मौसम की बात करें, तो 17 जुलाई तक रांची में बारिश होती रहेगी। 13 जुलाई को आसमान में बादल छाये रहेंगे। एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 14, 15 और 16 जुलाई को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। यानी बादल छाये रहेंगे। दो बार या इससे ज्यादा बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles