25.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
spot_img

हजारों की संख्या में विधानसभा घेरने पहुंचे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ

RANCHI
राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश के तत्वधान में अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर आज विधानसभा घेराव करने निकली जिसे पुलिस ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास बने बेरीगेटर के पास रोक दिया.
मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग स्वयंसेवक संघ के कर्मचारी कर रहे थे। हाथो में लिए गत्तों पर लिखा था हेमंत सोरेन हाय हाय, हेमंत सोरेन होश में आओ, आलमगीर आलम होश में आओ, झारखंड सरकार हाय हाय, हमारी मांगे पूरी करो, आवाज दो हम एक है की नारो के साथ काफी संख्या में लोग आवाज लगा रहे थे। इस आंदोलन में महिला, बच्चों, पुरुष, के साथ बुजुर्ग के साथ हजारों लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख पांच मांगे हैं जिसे लेकर के यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

1.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता
2.
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का समायोजन
3.
स्वयंसेवक को स्थाई किया जाए
4.
स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सेवक किया जाए
5.
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को मानदेय लागू किया जाए

एडीएम लॉयन एंड ऑर्डर ने आंदोलनकारी से बात करने के बाद हटिया डीएसपी के दिशा निर्देश पर धरना प्रदर्शन करने वालो को जगनाथपुर मंदिर के पास बने बेरीगेटर तक शांति से पैदल मार्च करने की अनुमति दी गई जिसके बाद राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड के कर्मचारियों ने जबरदस्त नारो के साथ प्रदर्शन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles