धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त संतोष लाल की पुण्यतिथि आज

0

आज दुनिया में मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट लगाने वाले भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को ये शॉट सिखाने वाले रांची के लाल संतोष लाल ऊर्फ बंटी लाल की पुण्यतिथि हैं।

आपको बता दें कि संतोष लाल महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्तो में से रहे है। जब महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी के साथ अपनी शादी बहुत सादगी के साथ की थी जिसमे चंद परिवार और खास दोस्त शामिल रहे, उसमे प्रमुख रूप से झारखण्ड रणजी खिलाड़ी संतोष लाल भी शामिल थे।

संतोष लाल की 17 जुलाई 2013 को दिल्‍ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी मौत पैन्क्रियाज में इन्‍फेक्शन की वजह से हुई थी। कहा जाता है कि महेन्द्र सिंह धोनी ने इलाज अच्छे से हो इसकी कोशिश की थी लेकिन संतोष लाल को रांची से एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था जहा उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।संतोष ने ही धोनी को ‘हेलीकॉप्‍टर शॉट’ सिखाने में मदद की थी। आज उनके सभी करीबी दोस्त उन्हें याद कर रहे। अल फतह क्रिकेट की ओर से खेल चुके उनके दोस्तों ने अपने ग्रुप में बंटी की तस्वीरों को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे। दोस्तों ने कहा कि बंटी को भुलना मुश्किल है। वो बहुत कम उम्र में हम सबको छोड़ गया। लेकिन वो हर दिन याद आता है। खासकर ऐसे समय में लगता है की वो सबके सामने सामने है। बंटी की पुरानी तस्वीरों को whatsupp ग्रुप में डालकर सब दोस्त उन्हें याद कर रहे। बंटी लाल रांची के डोरंडा क्षेत्र के हिनू में साकेत नगर के रहने वाले थे, इनके मुहल्ले को लोग इनके खेल और स्वभाव को बहुत याद करते हुए बाते कहते हैं.. मिस यू बंटी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here